कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में खेल प्रतियोगिताओं को रोक दिया गया है।इस बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है।
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में खेल प्रतियोगिताओं को रोक दिया गया है। लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2021 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब आपके मन में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि कोरोना के चलते हर खेल बंद है तो ऐसे में भारत कैसे क्वालीफाई कर सकता है। तो चलिए हम इसका जवाब देते हैं
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली वनडे चैंपियनशिप रद्द होने की वजह से भारत को फायदा मिला है। भारतीय टीम को सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद वनडे चैंपियनशिप को रद्द करना पड़ा। जिसके बाद दोनों टीमों को बराबर अंक मिले।
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल जुलाई और नंबर के बीच खेले जाने थे लेकिन सरकार से अनुमति ना मिलने की वजह से ये तीन मैचौं की वनडे सीरीज रद्द करनी पड़ी।भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप में जगह बनाने का फैसला आईसीसी की महिला चैंपियनशिप टेक्निकल कमेटी द्वारा किया गया है। कमेटी के फैसले के अनुसार सभी टीमों के बीच तीनों की सीरीज के अंक बराबर बांटे जाएंगे। रैंकिंग के आधार पर टॉप चार टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेंगी।

No comments:
Post a Comment