कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आ चुके हैं।
देशभर में कोरोना का सितम देखने को मिल रहा है। कोरोना से निजात पाने का सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है सोशल डिस्टेंसिंग। इसी के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 2.0 जारी है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा मिल सके और लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें। बावजूद इसके कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज प्रेस कांफ्रेंस की स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस 1334 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश के 23 राज्यों के कई इलाके ऐसे भी हैं जहां बीते 10 दिनों से कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जिनमें लक्षण नहीं है उनके कोरोना पॉजिटिव होने की संख्या ज्यादा नहीं है। लेकिन फिर भी एहतियातन के तौर पर हाईरिस्क जोन के क्षेत्रों में हम लगातार लोगों का टेस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने की दर अब 14.19 प्रतिशत हो गई है।
प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि देश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। 20 अप्रैल से दी जा रही सशर्त छूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो इलाके कोरोना से ज्यादा प्रभावित होंगे वहां बिल्कुल भी छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन जो क्षेत्र कोरोना हॉटस्पॉट के दायरे से बाहर है उनमें छूट दी जाएगी। साथ ही 3 मई तक सभी तरह के सिनेमा हाल, धार्मिक स्थान, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 116 के पार जा चुकी है। कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 519 के पार जा चुका है।
ABStar News
No comments:
Post a Comment